Ranbir Kapoor considered for Champion Remake: साल 2023 की शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि आमिर खान ने चैम्पियन नाम की एक हॉलीवुड मूवी का हिन्दी रीमेक बनाने का फैसला किया है, जिसमें वो सलमान खान को लेना चाहते हैं। आमिर खान ने कुछ दिनों तक इस प्रोजेक्ट के चलते सलमान खान से बात भी की थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सहमति नहीं बनी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान चैम्पियन का रीमेक बनाना चाहते हैं, लेकिन सलमान खान की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने की वजह से उन्होंने रणबीर कपूर का रुख किया है। (इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan संग बोल्ड सीन देने पर बोले रणबीर कपूर, कहा- मेरे हाथ कांप रहे थे)
Salman Aamir Ranbir
Aamir Khan की चैम्पियन में दिखेंगे Ranbir Kapoor
बॉलीवुड हंगामा में छपि एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सलमान खान को चैम्पियन्स की स्क्रिप्ट काफी पसंद थी लेकिन डेट इश्यू के चलते उन्हें ये मूवी छोड़नी पड़ी है। आमिर खान और सलमान में सारी बातें हो चुकी थीं और दोनों जून से शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन जब सलमान को पता चला कि वो जून से अपनी दूसरी फिल्म शूट करने वाले हैं तो उन्होंने चैम्पियन्स से हाथ पीछे खींच लिए। सलमान खान से न सुनने के बाद आमिर ने रणबीर कपूर को साइन करने का प्लान बनाया।'
Champions के लिए Ranbir Kapoor को किया गया अप्रोच
सोर्स के मुताबिक, 'रणबीर कपूर इन दिनों अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्में चूज कर रहे हैं। वो लगातार ऐसी फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिनमें कहानी को तवज्जो दी जाती है। रणबीर ने पहले कभी भी स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं की है, जिस कारण चैम्पियन्स में उन्हें देखना दिलचस्प रहेगा। रणबीर कपूर को मेकर्स ने फिल्म का नरेशन दिया है और वो इसे साइन करने के लिए उत्सुक भी हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वो चैम्पियन्स में लीड रोल निभाते दिखेंगे।'
