Is Aamir Khan Afraid of Underworld: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि एक समय पर यह अंडरवर्ल्ड के राज से चलता था। मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग फिल्म स्टार्स को टारगेट करते थे। कुछ उन्हें ब्लैकमेल करते थे तो कुछ से जबरन पैसे मांगे जाते थे। यही नहीं, बताया जाता है कि उस समय कास्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर चीज माफिया की मर्जी से होती थी। जिसके बाद सलमान-आमिर जैसे स्टार्स अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत हो गए थे। अब किसी ने सुनील शेट्टी से बॉलीवुड में माफिया की दखलंदाजी पर सवाल किया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए है। एक यूजर ने रेडिफ़ पर अभिनेता सुनील शेट्टी( Suniel Shetty) से सवाल किया कि क्या बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का राज चलता है, क्या अमीर खान डर के मारे अपने पास पिस्टल रखते हैं?? इस सवाल पर सुनील शेट्टी ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है यह सब बकवास है। जो आप सुनते या पढ़ते हो वो हमेशा सच नहीं होता, हम यहाँ सेफ हैं। वहीं एक्टर ने बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का दखल होने की बात को भी मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन
बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के प्रेशर की बात देव आनंद से लेकर महेश भट्ट तक कुबूल चुके हैं। अभिनेता कमल हासन ने भी अपने इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड का डर बना रहता था। यह बात 1999-2000 के दौर की है। उस समय माफिया मेकर्स से लेकर एक्टर्स तक को फोन पर धमकियां देते थे। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के कहने पर गोली मार दी गई थी।
