तीसरी बार दूल्हा बन झूमकर नाचे Aamir Khan, शादी होते ही पत्नी Gauri Spratt को लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2026, 06:16 PM IST

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की शादी से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) ने आज यानी 5 जुलाई को शादी कर ली है। आमिर खान और गौरी की इस शादी का फैंस को काफी लंंबे समय से इंतजार था। आज कपल को दूल्हा और दुल्हन बने देख फैंस खुशी से झूम उठे। आमिर खान और गौरी की शादी होने के बाद इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं। तो वहीं फैंस और स्टार्स के रिएक्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding

आमिर खान-गौरी की शादी वीडियो और फोटोज (Image Source: Zoom Instagram)

इस पल ने जीता सबका दिल

एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी कर ली है। इस शादी से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब गौरी ने आमिर के लिए अपने वेडिंग वाउ पढ़ें। उन्होंने आमिर की तरफ देखते हुए कहा, 'मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपना सहारा, अपना पार्टनर, अपना सबसे अच्छा साथी और अपना कानूनी पति मानती हूं।' गौरी की ये बातें सुनकर वहां मौजूद मेहमानों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ प्यार से देखा। इस खास पल के दौरान गौरी का बेटा भी दोनों के बीच खड़ा था, जिसने इस लम्हे को और भी खूबसूरत बना दिया। इस दौरान आमिर खान पत्नी गौरी का हाथ पकड़े हुए नजर आए।

End of Feed