Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने बेटे जुनैद को बताया 'नेपो किड', लाडले की इस बात पर भड़के मिस्टर परफेक्शनिस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2025, 09:22 AM IST

Aamir Khan Roast Son Junaid Khan: आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के साथ मिलकर एक मजेदार वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म सितारे जमीं पर (Sitaare Zameen Par) के यूट्यूब रिलीज का प्रमोशन किया है। इस वीडियो में आमिर खान अपने बेटे जुनैद को कुछ ऐसा बोलते नजर आ रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Aamir Khan Roast Son Junaid Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को लोगों का खूब प्यार भी मिला। लेकिन इस दौरान लिया गया आमिर खान का एक फैसला काफी चर्चा में रहा। आमिर खान ने फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी पर न रिलीज करने की बात कर के सबको हैरान कर दिया था। अब आमिर खान ने बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को छोड़कर फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर लाने का फैसला किया है। अब इसके प्रमोशन को लेकर आमिर खान का नया वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) को भी रोस्ट करते दिखे साथ ही साथ अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बात की।

Aamir Khan Roast Son Junaid Khan Video

Image Source: Aamir Khan Talkies/ Youtube

आमिर खान ने जुनैद को बताया 'नेपो किड'

एक्टर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान अपने बेटे को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आमिर किचन में आते हैं और अपने कुक को सितारे जमीं पर फोन पर देखते हुए डांटते हैं। फिर जुनैद खान आते हैं और अपने पिता को वो फेमस डायलॉग बोलते हैं, 'आज मुझे एहसास हुआ कि आप पुरुष ही नहीं, महापुरुष हैं' इसके बाद जुनैद खान बताते हैं कि उन्होंने 100 करोड़ की डील ठुकराकर फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर सिर्फ 100 रुपये में रिलीज करने का फैसला किया। ये सुनकर आमिर गुस्से में जुनैद को 'निकम्मा' और 'नेपो किड' कहते हैं।

End of Feed