Aakhri Sawal के मेकर्स को लगा झटका, UAE में बैन हुई संजय दत्त की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2026, 06:12 AM IST

Aakhri Sawal Banned in UAE: एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संजय दत्त की इस फिल्म को रिलीज होते ही UAE में बैन कर दिया गया है।

Aakhri Sawal Banned in UAE: बॉलीवुड के फेमस स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आखिरी सवाल को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म आखिरी सवाल की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें मूवी को खूब प्यार मिला। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। लेकिन इन सब के बीच फिल्म आखिरी सवाल को लेकर एक नई खबर सामने आ रही हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म आखिरी सवाल UAE में रिलीज नहीं हो पाएगी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt की Aakhri Sawaal देख गदगद हुईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, तारीफ में कही ये बात)

Aakhri Sawal Banned in UAE

UAE में रिलीज नहीं होगी 'आखिरी सवाल' (Image Source: Aakhri Sawal Movie)

UAE में रिलीज नहीं होगी 'आखिरी सवाल'

एक्टर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म आखिरी सवाल की रिलीज से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म आखिरी सवाल UAE में रिलीज होने से रोक दिया गया है। खबर है कि UAE के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बैन कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट्स और बदलाव की मांग की थी, लेकिन मेकर्स उन कट्स को मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद फिल्म को UAE में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म आखिरी सवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। (ये भी पढ़ें:दिल्ली में होगी Sanjay Dutt की आखिरी सवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग, कौन-कौन होगा शामिल? )

End of Feed