'केसरी 2' पर एक यूट्यूबर ने लगाया कॉपीराइट का आरोप, चोरी किए गए डायलॉग के दिखाए सबूत

यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने केसरी 2 के निर्माताओं पर अनन्या पांडे के डायलॉग के लिए उनकी जलियांवाला बाग कविता की पंक्तियों की नकल करने का आरोप लगाया। यूट्यूबर ने सबूत पेश करते हुए वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला किस डायलॉग्स के बारे में बात कर रहे हैं।

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2 (Kesari 2) अपनी रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विवादों में आ गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब इस फिल्म पर एक यूट्यूबर और स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट याह्या बूटवाला ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि याह्या बूटवाला ने क्या कहा है।

Kesari 2 copyright

Kesari 2 copyright

हाल ही में याह्या बूटवाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो निर्माताओं पर जलियांवाला बाग पर उनकी मूल कविता से बिना अनुमति के लाइनें उठाने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर याह्या ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कविता बोल रहे हैं और साथ ही फिल्म से एक क्लिप भी शेयर की है, जिसमें अनन्या पांडे अपने डायलॉग के हिस्से के रूप में वही लाइनें बोलती हुई नजर आ रही हैं।

End of Feed