ए.आर रहमान ने ग्रे डिवोर्स लेने पर दिया ट्रोलर्स को जवाब, बताया क्यों छोड़ा 29 साल बाद सायरा बानू का साथ

A.R Rahman React on Divorce Trolling: उन्होंने ट्रोलर्स को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर मैं किसी के परिवार के बारे में कुछ कहता हूं, तो कोई मेरे बारे में कुछ कहेगा। रहमान ने कहा कि आपकी आलोचना करने वाले लोग आपके परिवार ही होते हैं फिर भी लोग सोचे समझे बिना कुछ भी कह जाते हैं।

A.R Rahman React on Divorce Trolling: गायक ए.आर रहमान पिछले साल अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चा में बने रहे थे। जब उन्होंने अपनी पति सायरा बानू से तलाक की घोषणा की तब हर कोई हैरान हो गया था। इस उम्र में तलाक लेने के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। यही नहीं सोशल मीडिया पर उनका नाम किसी और लड़की के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि इन सभी बातों के बीच सिंगर ने चुप्पी साधी रही जिसका जवाब अब जाकर दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में रहमान ने ट्रोलर्स का जवाब देते हुए असलियत बताई है।

A.R Rahman React on Divorce Trolling

ए.आर रहमान( A.R Rahman) हाल ही में यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। जहां उन्होंने अपने तलाक पर खुलकर बात की। इसी के साथ सिंगर ने उन सभी ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनकी पर्सनल लाइफ में घुस गए थे। रहमान ने कहा कि पर्सनल लाइफ में कोई भी बदलाव सोच-समझकर किया जाता है फिर लोग भी लोग उसे अपने अनुसार सोचते हैं। सबसे अमीर व्यक्ति से लेकर भगवान तक को समीक्षा का सामना करना पड़ता है तो मैं कौन हूं। रहमान ने कहा कि आपकी आलोचना करने वाले लोग आपके परिवार ही होते हैं फिर भी लोग सोचे समझे बिना कुछ भी कह जाते हैं।

End of Feed