70th Hyundai Filmfare Awards 2025: जीनत अमान को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, साइन आइकॉन अवार्ड्स में शुमार हुए ये दिग्गज स्टार्स

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards : फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 नाइट के सबसे शानदार और जानदार अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री को यह पुरस्कार मिला। आइए आपको बताते हैं बाकी स्टार्स के हाथ कौन सा अवॉर्ड आया। यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards: 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन आज (11 अक्टूबर) अहमदाबाद में हो रहा है। शाहरुख खान, करण जौहर, कृति सेनन , सान्या मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित इस मेगा अवार्ड नाइट में शामिल हुईं। फिल्मफेयर हर साल टैलेंट और बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है। अवॉर्ड नाइट में स्टार्स को उनके बेस्ट काम के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। सबसे पहले टेक्निकल अवार्ड्स से शुरुआत हुई, उसके बाद बेस्ट डेब्यू करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। उसी के साथ आज रात के सबसे बड़े अवॉर्ड 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' की भी घोषणा हो गई है।

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में अभिनेत्री जीनत अमान( Zeenat Aman) को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। दिग्गज अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कमाल की अदाकारी और समर्पण के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर जीनत अमान स्टेज पर मौजूद रही। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने फिल्मफेयर का धन्यवाद किया, एक्ट्रेस ने बताया कि जवानी में उन्हें अपना पहला अवॉर्ड मिला था, और अब 50 साल के बाद उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। एक्ट्रेस ने इसे लाइफ का सर्कल बताया।

End of Feed