Filmfare Awards 2025 Ananya Pandey Performance: हिन्दी सिनेमाजगत की शानदार अवॉर्ड नाइट फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025( Filmfare Awards 2025) का शानदार आगाज हो गया है। गुजरात की धरती पर सितारों के लिए शानदार स्टेज सजाया गया है। जिसमें कलाकारों को उनकी मेहनत के लिए 'ब्लैक लेडी' से नवाजा जा रहा है। शाहरुख खान और करण जौहर की मजेदार बातों के साथ अवॉर्ड नाइट की शुरुआत हुई। उसके बाद धीरे-धीरे बेस्ट परफॉर्मर्स को अवॉर्ड देने के सिलसिला शुरू हुआ। इस अवॉर्ड नाइट का सबसे पहले स्टेज डांस, अनन्या पांडे ने किया। अभिनेत्री ने गुजरात के रंगों में खुद को रंगा और एकदम रंगीले अंदाज में डांस किया।
Image Credit: Zoom
एक्ट्रेस अनन्या पांडे( Ananya Pandey) ने स्टेज पर अपने डांस से सबको दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय के गाने 'मनमोहिनी' पर डांस किया। व्हाइट लहंगे और कलरफुल ब्लाउस के साथ अनन्या पांडे एकदम गुजराती लुक में थी। अनन्या ने स्टेज पर जोरदार डांस किया। उनका लुक एकदम गरबा रेडी था।
दूसरी तरफ अभिनेत्री नितांशी गोयल ( Nitanshi Goel) को बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। उन्हें स्टेज पर लेने के लिए खुद शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) आए। नितांशी गोयल स्टेज पर चढ़ते हुए लड़खड़ाई, लेकिन किंग खान ने उन्हें हाथ का सहारा देकर संभाला। यही नहीं शाहरुख खान ने, नितांशी की ड्रेस को भी संभाला और स्टेज पर यंग लेडी को बड़े ही सम्मान के साथ लेकर आए। इस मौके पर नितांशी बहुत ही इमोशनल नजर आई उन्होंने करण जौहर, अक्षय कुमार को गले लगाया।
अक्षय कुमार का शानदार डांस
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने इस बार ब्लैक लेडी यानि फिल्मफेर अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ डांस किया। एक्टर ने अपनी फिल्म के गाने 'तुम दिल की धड़कन' पर बेहद रोमांटिक डांस किया। जिसमें उन्होंने बड़ी सी ब्लैक लेडी ट्रॉफी के साथ रोमांस किया। अक्षय कुमार ने अपने डांस से सबको हंसा दिया। हर बार की तरह इस बार भी वह फँकी अवतार में दिखाई दिए।
अभिषेक बच्चन ने दी माँ के साथ किया डांस
अवॉर्ड नाइट में स्टार्स का अनोखा रूप देखने को मिलता है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज के शो में बेहद खूबसूरत परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी माँ जया बच्चन को गले लगाया और दोनों माँ-बेटे के एक खास मोमेंट जिया।
