70th Hyundai Filmfare Awards 2025: टेक्निकल अवार्ड्स में मची 'लापता लेडीज' की धूम, अवॉर्ड नाइट में ब्लैक लेडी लेने पहुंचे ये स्टार्स

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: 70th फिल्मफेयर अवार्ड्स नाइट की जानदार और शानदार शुरुआत हो गई है। स्टेज चमचाती लाइट और स्टार्स की चमक से जगमगा रहा है। शो की शुरुआत टेक्निकल अवार्ड्स के साथ हुई। जिसमें विनर्स को ब्लैक लेडी से सम्मानित किया गया। आइए आपको दिखाते हैं शो की झलक

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: सिनेमा जगत की सबसे शानदार अवॉर्ड नाइट फिल्मफेर अवार्ड्स 2025 की शुरुआत हो गई है। फिल्मफेयर अपने 70वें संस्करण ( 70th Filmfare Awards 2025) के साथ आ गया है। सितारों से सजी हुई इस धमाकेदार रात को होस्ट मनीष पॉल ने शुरू कर दिया है। अवॉर्ड नाइट की शुरुआत, टेक्निकल अवार्ड्स के साथ की जा रही है। जिसमें फिल्म जगत के टेक्निकल सेक्टर में कमाल करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। स्टेज पर विनर्स को ब्लैक लेडी से सम्मानित करने के लिए कलाकार भी आ गए हैं। टेक्निकल सेक्टर में फिल्म किल( Kill) , लापता लेडीज( Laapata Ladies) , मुंज्या( Munjya) का जादू छाया हुआ है। बैकग्राउन्ड म्यूजिक से लेकर बेस्ट वीएफएक्स के लिए कलाकारों को अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। आइए नजर डालते हैं अभी तक किसे मिल चुका है अवॉर्ड

70th Hyundai Filmfare Awards 2025

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन के लिए 'लापता लेडीज' ने अवॉर्ड जीता है। दर्शन जालन को इस अवार्ड से नवाजा गया है।

End of Feed