69th Filmfare Award: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट एक महीने पहले हुई थी। आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे मौजूद रहें। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कृति सेनन (Kriti Sanon) और पंकज त्रिपाठी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को भी सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिग्गज अभिनेत्री वाहिदा रमन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शौल ओढाया और अवॉर्ड दिया। दिग्गज अभिनेत्री के सम्मान में सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सभी का धन्यवाद किया।
69th National Award (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Chandramukhi 2 Ott Release: कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 ओटीटी पर करेगी धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म में एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस इस इवेंट में अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर अपनी शादी की साड़ी पहनी थीं। कृति सेनन कोफिल्म मिमि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
नेशनल अवॉर्ड विनर्स
फिल्म में एक्ट्रेस ने सेरोगेट मदर का रोल प्ले किया था। मिमि में पंकज त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक्टर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए मिला है। करण जौहर की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला है। श्रेया घोषाल को फिल्म इराविन निज़ल के गीत 'मायावा चयावा' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला है। श्रेया को पांचवीं बार राष्ट्रीय पुरस्कार से समानित किया गया है।
