Filmfare Award 2023: 68वें फिल्म फेयर (68th Filmfare Awards 2023) को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्साइटेड है। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 का आगाज आज दुबई में हो चुका है। सितारों से सजी इस धमाकेदार शाम का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करेंगे। सलमान के साथ मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना भी को- होस्ट करेंगे। ये तीनों जब साथ होंगे तो बहुत सारी मस्ती और धमाल होगा। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट इवेंट में सेलेब्स पहुंचे चुके हैं। ऑडियंस इस अवॉर्ड फंक्शन को कल यानी 28 अप्रैल को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकेगी। इसके अलावा जियो टीवी पर भी इस अवॉर्ड फंक्शन को स्ट्रीम किया जाएगा।
Filmfare Award 2023 (credit pic: instagram)
फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर जाह्नी कपूर नजर आईं। जाह्नवी पर्पल कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा गोविंदा भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्पॉट हुए। गोविंदा और सुनीता ने साथ में कई पोज दिए। गोविंदा ने रेड कार्पेट पर कहा कि मेरी जितनी भी फिल्में हिट हुई है उसका श्रेय मैं अपनी एक्ट्रेससे को देना चाहूंगा।
रेड कार्पेड इवेंट में सेलेब्स हुए शामिल
#JanhviKapoor walked the carpet at the 68th #HyundaiFilmfareAwards2023 with #MaharashtraTourism. t.co/40KrAkbtdu
— ANI (@ANI) Apr 27, 2023
#SalmanKhan looks dapper in a classic black suit as he walked the carpet at the 68th #HyundaiFilmfareAwards2023 wit… t.co/gFsf1JjLJn
— ANI (@ANI) Apr 27, 2023
अवॉर्ड फंक्शन में जाह्नवी, विक्की कौशल, जैकलीन फर्नांडिस, शाहरुख खान धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। फिल्म फेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जाह्नवी, जैकलीन और टाइगर के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है।
68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार कुल 19 श्रेणियों में तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। नॉमिनेटड एक्टर्स की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस को गंगूबाई कठियावाड़ी के लिए नामांकित किया गया है। बधाई दो, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और ऊंचाई को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेटेड किया गया है। बेस्ट एक्टर के लिए अजय देवगन (द्दश्यम 2), अमिताभ बच्चन (ऊंचाई) अनुपम खेर (कश्मीर फाइल्स), ऋतिक रोशन( विक्रम वेधा) कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2) और राजकुमार राव (बधाई) को नॉमिनेट किया गया है। बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), भूमि पेडनेकर (बधाई दो), जान्हवी कपूर (मिली), करीना कपूर खान (लाल सिंह चड्ढा), और तब्बू (भूल भुलैया 2) को नॉमिनेट किया गया है।
