3 Idiots sequel New Star: बॉलीवुड के फेमस आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान का नाम एक के बाद एक फिल्मों से जुड़ रहा है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अब आमिर खान की इस फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री होने जा रही है, जिसने हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स 2 में किस स्टार की एंट्री हुई है। (ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, विक्की कौशल भी आए नजर)
फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल में हुई इस स्टार की एंट्री (Image Source: IMDb)
'थ्री इडियट्स 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री
एक्टर आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म थ्री इडियट्स 2 की में नए स्टार की एंट्री है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल फिल्म थ्री इडियट्स 2 के लिए बातचीत में हैं। ये कास्टिंग हाल के समय की सबसे बड़ी खबरों में से एक मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विक्की कौशल को फिल्म में ‘चौथे इडियट’ का रोल मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वो इस आइकॉनिक तिकड़ी आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी के साथ नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद विक्की कौशल के फैंस काफी खुश हो गए हैं। (ये भी पढ़ें: लव एंड वॉर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करेंगे Vicky Kaushal, शुरू हुई तैयारी)
कब रिलीज हुई थी '3 इडियट्स'
एक्टर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई। आमिर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म 3 इडियट्स को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। अब देखना होगा फिल्म 3 इडियट्स के दूसरे पार्ट में क्या खास होता है।
फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल में हुई इस स्टार की एंट्री (Image Source: IMDb)
विक्की कौशल इस फिल्म में भी आएंगे नजर
विक्की कौशल फिल्म 3 इडियट्स 2 के अलावा और भी मूवीज के साथ धमाल मचाने वाले हैं। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव एंड वॉर का भी नाम शामिल है। विक्की कौशल की फिल्म 3 इडियट्स 2 में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
