IPS Officer At Aamir Khan House: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी आमिर खान का कोई इंटरव्यू वायरल हो जाता है, तो कभी स्टार की कोई पुरानी तस्वीर। इन सब के बीच आमिर खान के बांद्रा वाले घर का एक वीडियो सामने आया रहा है। इस वीडियो में एक दो नहीं बल्कि 25 IPS ऑफिसर्स उनके घर जाते दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान के घर से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अब तक इसको लेकर क्या अपडेट आया और आमिर खान की टीम इसको लेकर क्या बोल रही है।
Image Source: PK Movie And Varinder Chawla
आमिर खान के घर पहुंचे IPS ऑफिसर्स
एक्टर आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अभी हाल ही में आमिर खान के घर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान के घर पर 25 IPS ऑफिसर्स की अपनी गाड़ी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही हैं। इसको लेकर आमिर खान की टीम ने भी बयान जारी किया है। News18 से बात करते हुए आमिर खान की टीम ने कहा कि 'हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। अभी हम आमिर से जानने का प्रयास कर कर रहे हैं।' इसके अलावा लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ये IPS ऑफिसर्स आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की खास स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।
हिट रही थी आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'
आमिर खान लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ 10 नए एक्टर नजर आए थे। आमिर खान के घर आ रहे इन वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
