120 Bahadur First Review: फरहान अख्तर की 120 बहादुर देखकर रो पड़े पिता जावेद अख्तर

120 Bahadur Review: एक्टर फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म को पिता जावेद अख्तर को हाल ही में दिखाया जो जाने-माने राइटर हैं। मिली जानकारी के अनुसार जावेद अख्तर को 120 बहादुर काफी पसंद आई है और वो फिल्म को देखते हुए कई दफा रो भी पड़े।

120 Bahadur Review: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की नई मूवी 120 बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को रजनीश घई ने बनाया है और इसे रितेश सिद्धवानी ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग लगातार जारी हैं और इंडस्ट्री के लोग इसे देख रहे हैं। जावेद अख्तर भी इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं, जिसके दौरान उन्होंने पिता जावेद अख्तर का फर्स्ट रिएक्शन शेयर किया है। फरहान अख्तर ने बताया है कि उनके पिता जावेद अख्तर को 120 बहादुर काफी पसंद आई है और वो फिल्म के दौरान कई दफा रो भी पड़े थे।

120 Bahadur

Image Source: 120 Bahadur

फरहान अख्तर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया, "उन्हें फिल्म बहुत ही पसंद आई है। जब हम फिल्म को एडिट कर रहे थे तब भी पापा उस पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि फिल्म पूरी होने के बाद हमने उन्हें दिखाया और उन्हें ये पसंद आई है। वो ऐसे इंसान हैं जो फिल्म के दौरान रो भी पड़ते हैं। हमारी मूवी देखते हुए वो कई दफा रोए और जब फिल्म खत्म हुई तो उनका गला भर आया। उनका ऐसा रिएक्शन पाने के बाद हमें लगा कि हमने कुछ अच्छा बनाया है जो लोगों को भावुक करेगा।"

End of Feed