Kajol son Yug: दुर्गा पूजा पंडाल में सबको खाना परोसते नजर आए काजोल के बेटे युग, लिखा-‘मुझे अपने बेटे पर गर्व है’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:57 AM IST

Kajol and Ajay Devgn Son Yug: काजोल और उनका परिवार मुंबई में एक दुर्गा पूजा पंडाल फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए शामिल हुए। जहां काजोल और उनका बेटा युग आम लोगों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • काजोल ने मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भाग लिया।
  • एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ पंडाल में शामिल हुई।
  • काजोल ने पंडाल की एक बेहद क्यूट वीडियो भी शेयर की है।

Kajol son Yug: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) हर साल परिवार के साथ मिलकर दुर्गा पूजा मनाते हैं। इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल के बेटे युग का काफी प्यार वीडियो वायरल हो रहा है। मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल भी शामिल हुई जिसका एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री काजोल अपने बेटे युग (Kajol Son Yug) के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोग दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Kajol Son Yug

काजोल अपने बेट युग के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुई।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में काजोल और उनका बेटा आम लोगों को पंडाल में खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल और उनके परिवार को आम लोगों के बीच फेस्टिवल सेलिब्रेट करते देख लोग काफी खुश हैं।

End of Feed