Bigg Boss 16, Kashmira shah get trolled after supporting sajid khan: बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही शो को लेकर कई विवाद भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार शो में फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) ने भी एंट्री ली है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। पहले बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल, साजिद के समर्थन में सामने आई थी। अब इसके बाद कश्मीरा शाह (kashmira Shah) भी फिल्म निर्माता साजिद खान का समर्थन करते हुए दिखी हैं।
साजिद खान का सपोर्ट करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आई कश्मीरा
कश्मीरा ने बिग बॉस 16 में साजिद खान का समर्थन करने के लिए अपने सोशल मीडिया पोर्टल का सहारा लिया। जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कश्मीरा को खरी खोटी सुना दी है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने कश्मीरा शाह को याद दिलाया कि उन्होंने करण कुंद्रा से क्या कहा था जब उन्होंने तेजस्वी का अपमान किया था। तो अब वह साजिद का समर्थन कैसे कर सकती हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने उन्हें अपना स्टैंड बदलते रहना वाल इंसान भी करार दिया है।
ट्वीट कर कश्मीरा ने किया साजिद का समर्थन
कश्मीरा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा ‘बस अभी बिग बॉग 16 देखा, मुझे शो का लाइनअप पसंद आया कुछ मेरे फेवरेट कंटेस्टेंट भी हैं लेकिन साजिद खान की ईमानदारी ने मेरे दिल को छू लिया है। बहन फराह खान ने उन्हें अच्छी सलाह दी है। मैं उन्हें टीवी पर और देखना पसंद करूंगी।’
Just saw #BiggBoss on @justvoot and must say I loved the line up. There are a few early favorites but I have to adm… t.co/hKhvwxq2Vq
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
ट्रोलर्स के निशाने पर आई कश्मीरा
Ma'am you had a problem with Someone being called an Aunty...you had a problem with a Shakal dekh Apni in a heated… t.co/kDALdS4KKR
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
साजिद खान के शो में आने से क्यों नाराज हैं यूजर्स?
बता दें कि साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही साजिद खान पहली बार टीवी पर बिग बॉस में ही नजर आ रहे हैं। यही वो वजह है कि यूजर्स, साजिद का सपोर्ट किए जाने के खिलाफ हैं।
बिग बॉस का प्रीमियर लॉन्च होते ही विवाद खड़ा हो गया था। कुछ लोग साजिद खान के घर में प्रवेश से खुश नहीं हैं। फिल्म निर्माता का समर्थन करने वाली शहनाज गिल को भी इसके लिए ट्रोल किया गया था।
