रानी चटर्जी ने मांग में सिंदूर लगाए हुए शेयर कीं पिक्स, बोलीं 'मेरी शादी होने...'

Rani Chatterjee Latest Pics: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं। इन सभी पिक्स में रानी चटर्जी की मांग में सिंदूर भरा हुआ दिखाई दे रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि रानी ने शादी कर ले है।

Rani Chatterjee Latest Pics: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर काफी रहती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मांग में सिंदूर लगाए कई पिक्स शेयर की हैं। रानी चटर्जी की इन सभी पिक्स को देखने के बाद अब लोगों ने उन्हें कमेंट सेक्शन में बधाई देने शुरू कर हैं। लोगों को लग रहा है कि रानी चटर्जी ने गुपचुप शादी कर ली है और इसे लिए वो बधाई दे रहे हैं। रानी चटर्जी ने इन पिक्स को शेयर करते हुए यह भी जानकारी दी है कि उनकी शादी नहीं हुई है बल्कि उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर केवल शूटिंग की वजह से लगाया है। आइए एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट पिक्स पर एक नजर डालते हैं।

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जीवन में बड़ा बदलाव जीवन मे छोटे छोटे बदलाव करने से आता है। सिंदूर शुटिंग के वजह से लगाया है शादी नही हुई है।' एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर देख लोगों को लगने लगा था कि रानी चटर्जी ने सच में शादी कर ली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कब करोगी जब उम्र निकली जाएगी। वैसे भी इस स्तर का कोई शादी मत होता नही है खास।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मैं तो आपको मुबारकबाद देने वाला था। अब दुआ करना पड़ रहा है की जल्दी शादी हो जाए।'

End of Feed