"पैसा लगता है वीडियो बनाने में...", Purav Jha ने वीडियो डिलीट विवाद पर जताया दुख, YouTube को दी सलाह

पूरव झा ने कुछ समय पहले यूट्यूब पर अपनी नई वीडियो शेयर की थी, जो डिलीट हो चुकी है। पूरव झा ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि कंटेंट बनाने में समय और पैसा लगता है।

पूरव झा यूट्यूब की दुनिया के बड़े स्टार हैं, जिनकी कॉमेडी वीडियोज दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी स्टार महुआ सिंह बनकर वीडियो शेयर की थी, जिसे दर्शकों का प्यार मिलने लगा था और इसके बाद कुछ लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और वीडियो को यूट्यूब से डिटील करवा दिया। यूट्यूब से पूरव झा की नई वीडियो डिलीट होने के बाद इंटरनेट पर विवाद मच गया है और इसी बीच यूट्यूबर ने अपना बयान जारी किया है। पूरव झा ने अपने ताजा वीडियो में कहा है कि वो जो कंटेंट बनाते हैं, उसमें काफी पैसा और वक्त लगता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif की नई फोटो ने इंटरनेट पर मचाया हल्ला, एक्टर को देख लोग बोले, 'इसे भी ट्रोल करो'

"पैसा लगता है वीडियो बनाने में...", Purav Jha ने वीडियो डिलीट विवाद पर जताया दुख, YouTube को दी सलाह

"पैसा लगता है वीडियो बनाने में...", Purav Jha ने वीडियो डिलीट विवाद पर जताया दुख, YouTube को दी सलाह

Purav Jha ने जारी किया बयान, रखी अपनी बात

यूट्यूबर और एक्टर पूरव झा ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वीडियो डिलीट होने का दुख जाहिर किया है। पूरव झा ने कहा है, "वीडियो कितनी अच्छी परफॉर्म कर रही थी यार...। पहले दिन थोड़ी स्लो थी लेकिन दूसरे दिन से पिक होनी शुरू हो गई थी लेकिन क्या कर सकते हैं...। यूट्यूब को लेकिन ये चीज देखनी चाहिए कि कोई भी मुंह उठाकर वीडियो डिलीट करवा देता है। यूट्यूब पर ब्रांड भी नहीं हैं और कंटेंट बनाने में बहुत पैसा लगता है यार। कोई बात नहीं आज नहीं तो कल वीडियो आ ही जाएगी। बाकी सब लोग चिल करो यार... मजे करो। जल्द ही नई वीडियो बनाएंगे... सब ओके है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Drishyam 3 में Ishita Dutta की मां बनने पर Shriya Saran ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैं ये चाहती नहीं...'

End of Feed