Chhath song Hey Dinanath: नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ आज 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो चुका है। दीपावली के छह दिन के उपरांत कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस दौरान घाट बनाए जाते हैं और व्रती साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं। घाटों पर दृश्य देखने लायक होता है। इस बीच छठी मइया के गाने खूब सुनाई दे रहे हैं। जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का नया छठ गीत हे दीनानाथ रिलीज हो गया है और आते ही धूम मचा रहा है। प्रियंका सिंह के इस गाने के बोल हैं हे दीनानाथ, जिसे निमर्ला सिंह ने लिखा है। गाने का संगीत अभिषेक पांडे का है। भक्ति भाव से भरा ये गीत छठ पूजा की महिमा बताता है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
Chhath Song: प्रियंका सिंह के छठ गीत 'हे दीनानाथ' की धूम, घाटों पर खूब सुनाई दे रहा गाना
- Agency by: Agency
- Updated Oct 28, 2022, 11:25 AM IST
Chhath song Hey Dinanath: जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का नया छठ गीत हे दीनानाथ रिलीज हो गया है और आते ही धूम मचा रहा है।
End of Feed
