Jyoti Singh Blast on Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की पर्सनल लाइफ उलझती जा रही है। एक तरफ खबरें आ रही हैं कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एलिमनी के तौर पर उनसे 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम की डिमांड की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने इन अफवाहों की सच्चाई से पर्दा भी उठाया। इन सब के बावजूद अब ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसे देखकर लोगों का मानना है कि इशारों-इशारों में उन्होंने पवन सिंह पर बड़ा तंज कसा है।
पवन-ज्योति के बिगड़ रहे हैं रिश्ते (Pic Credit: Instagram)
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कसा तंज
बीते दिन 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों के वायरल होने के बाद ज्योति सिंह खूब चर्चा में बनी हुई है। ज्योति सिंह ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो पोस्ट किए हैं। इन पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने इन्हें पवन सिंह से जोड़ना शुरू कर दिया है। ज्योति सिंह ने पहले पोस्ट में लिखा, 'जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बद्दुआ दे...उसके दिल की तड़प ही तुम्हारे बर्बादी के लिए काफी है।' (इसे भी पढ़ें: साउथ से डेब्यू कर बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस बनीं ये 5 हसीनाएं, इंडस्ट्री पर किया राज)
दूसरे पोस्ट को साझा करते हुए ज्योति सिंह ने लिखा, 'मौत से बदत्तर कुछ है??? स्त्री की हाय।' ज्योति सिंह के इन कटाक्ष भरे पोस्ट को देखने के बाद फैन्स भी हैरान कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि ज्योति सिंह ने इन पोस्ट के माध्यम से पवन सिंह पर बड़ा निशाना साधा है। हालांकि पवन सिंह की ओर से ज्योति सिंह द्वारा किए पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम)
ज्योति सिंह से तलाक लेना चाहते हैं पवन सिंह
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा लाइफ ठीक नहीं चल रही है। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दी हुई है। एक तरफ पवन सिंह ने यह साफ कर दिया है कि वो ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में कहा कि वो वन टाइम सेटलमेंट करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर ज्योति अपनी शादी को एक और मौका देने के लिए राजी हैं। ज्योति अपने पति पवन सिंह से तलाक लेना नहीं चाहती हैं।
