Pawan Singh Shardiya Navratri Bhojpuri Bhakti Geet: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2022) शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri singer Pawan Singh) ने मां दुर्गा की स्तुति में नया भक्ति गीत रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल हैं- 'सातो बहिनिया अईल।' यह गाना यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है। यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। पवन सिंह का ये गाना जगह - जगह पर मंदिर और पूजा पंडालों में बजने लगा है। इस गाने को माता के भक्तों के बीच खूब सुना जा रहा है।
Pawan Singh Navratri Song
'सातो बहिनिया अईल' (Pawan Singh Bhojpuri Bhajan) को तीन दिन में ही 80 लाख 41 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस देवी पचरा गीत में पवन सिंह ने माता जी के रूप श्रृंगार का वर्णन अपनी आवाज में किया है। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपने गाने पर कहा कि, 'शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा सबों का कल्याण करें। हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें।'
Pawan-Singh-Song
इंटरनेट पर मचा आ रहा है धमाल
पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी पचरा गीत 'सातो बहिनिया अइली' को खूब लाइक और व्यूज मिल रहे हैं। गाने को आवाज देने के साथ इसमें एक्टिंग भी की है। इस गाने का वीडियो बहुत शानदार शूट किया गया है। यह देवी गीत इंटरनेट पर छा गया है। गीत के बोल को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने। वहीं, इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। वीडियो निर्देशक पवन पाल, संपादक अंगद पाल, कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म प्यारी चांदनी, कैसे हो जाला प्यार और धर्मा में नजर आएंगे। उन्होंने इस साल वेब सीरीज प्रपंच से अपना डिजिटल डेब्यू किया था।
