खेसारी लाल यादव को पवन सिंह की खुली चुनौती, PM मोदी-नीतीश कुमार के लिए गाना बनाकर किया प्रचार

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार और जबरदस्त सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) ने खेसारी लाल यादव को खुली चुनौती देते हुए नया गाना 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' (Jodi Modi Nitish Ke Hit Hoi Song) रिलीज कर दिया है। इस गाने में पवन सिंह एनडीए को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की बिहार की सियासत में में दमदार एंट्री हुई है। हाल ही में पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जोड़ी पर बना एक गाने का पोस्टर और वीडियो जारी किया है। इस गाने का नाम 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' (Jodi Modi Nitish Ke Hit Hoi Song) रखा गया है। इस गाने को रिलीज करने के साथ अब यह भी तय हो गया है कि पवन सिंह भी बिहार के चुनावी मैदान में अपना बिगुल बजाने को तैयार हैं।

Pawan Singh and Khesari Lal Yadav

Pics Credit: Instagram/Pawan Singh/Khesari Lal Yadav

छा गया पवन सिंह का 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' गाना

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के बीच इस गाने का वीडियो साझा कर दिया है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'रफ्तार पकड़ चुका है बिहार फिर से NDA सरकार।' इस गाने को सुपरहिट सॉन्ग 'राजाजी के दिलवा' की बीट पर बनाया गया है। 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गया है। गाने के बोल अशोक शिवपुरी ने दिए हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा ही दिया गया है। रिलीज होते ही इस गाने को यूट्यूब पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स को भी यह खूब पसंद आ रहा है और वो इसे बार-बार सुन रहे हैं।

End of Feed