Paatar Paatar Piyawa Ke Song: रानी चटर्जी को किस करते दिखे खेसारी लाल यादव, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Khesari Lal Yadav-Rani Chatterjee Bhojpuri Song: भोजपुरी के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी चटर्जी की फिल्म 'जानम' का 'पातर पातर पियवा के' गाना फैन्स द्वारा यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 9 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Paatar Paatar Piyawa Ke Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप पेड एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने अपने अब तक के करियर में भोजपुरी इंडस्ट्री की ज्यादातर अदाकाराओं के साथ काम किया है। एक एक्टर होने के साथ-साथ खेसारी लाल यादव बेहतरीन सिंगर भी हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'जानम' का भोजपुरी गाना 'पातर पातर पियवा के' ने यूट्यूब काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अभिनेता भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस और रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने कल्पना के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं।

Khesari and Rani

यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

End of Feed