'Mahadev Ka Gorakhpur' से सामने आया Ravi Kishan का फर्स्ट लुक, फैन्स ने की तारीफ

Ravi Kishan First Look From Mahadev Ka Gorakhpur: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) की नई फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' (Mahadev Ka Gorakhpur) का मोशन पोस्टर मेकर्स ने पेश कर दिया है। 'महादेव का गोरखपुर' फिल्म के पोस्टर में आप रवि किशन का फर्स्ट लुक देख तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगे।

Ravi Kishan First Look From Mahadev Ka Gorakhpur: भोजपुरी इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) की नई फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' (Mahadev Ka Gorakhpur) का मोशन पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को देखने के बाद रवि किशन के फैन्स के रोंगटे खड़े पड़ गए हैं। इतना ही रवि किशन का भी बेहद शानदार और अनोखा लग रहा है। 'महादेव का गोरखपुर' भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस समय रवि किशन का इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसके टीजर की रिलीज डेट भी सामने आई गई है।

Ravi Kishan

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही रवि किशन की अपकमिंग मूवी 'महादेव का गोरखपुर' का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत समय के बाद रवि किशन को भोजपुरी फिल्म में देखा जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'फिल्म देखने के लिए बेकरार हूं।' तीसरे ने तारीफों के पुल बांधते लिखा, 'लुक तो बहुत जबरदस्त है बस फिल्म भी ऐसी हो तो मजा आ जाएगा।'

End of Feed