भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए वायरल होते रहते हैं। एक दफा फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री हिल गई है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भोजपुरी हीरोइन्स के कास्टिंग काउच आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि हर हीरोइन कहती है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है लेकिन वो अपने हुनर के दम पर सफल हुआ है। मेरा सवाल ये है कि अगर हर कोई अपने हुनर के दम पर सफल हुई है तो कास्टिंग काउच हुआ किसके साथ है? टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सनी देओल से भिड़ेंगे Emraan Hashmi, आवारापन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट
भोजपुरी हीरोइन्स ने कास्टिंग काउच पर बोला झूठ? आरोपों पर भड़के Khesari Lal Yadav (Image Source: Social Media)
भोजपुरी इंडस्ट्री में होता है कास्टिंग काउच?
भोजपुरी इंडस्ट्री पर अक्सर ये आरोप लगता रहता है कि यहां काम करने वाले एक्टर्स हीरोइन्स को फेवर देते हैं। अगर कोई हीरोइन उनकी बात नहीं मानती है तो वो उसके साथ काम ही नहीं करते हैं। इन आरोपों पर खेसारी लाल यादव ने कहा है, "आप जिस भी हीरोइन से पूछेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज से काम मिलता है या कास्टिंग काउच होता है तो वो इन आरोपों का जवाब हां में देगी, कहेगी कि वहां पर ये खूब होता है लेकिन मेरे साथ नहीं हुआ है। मैं अपने टैलेंट के दम पर आई हूं। आज मेरे पास टैलेंट है इसलिए मैं कहीं भी काम कर सकती हूं लेकिन मेरा सवाल ये है कि ये कास्टिंग काउच फिर हुआ किसके साथ है? सब की सब हीरोइन्स तो आकर बोल देती है कि उनके साथ नहीं हुआ है और भोजपुरी इंडस्ट्री में गिन चुनकर 10 ही हीरोइन्स हैं। जब किसी के साथ कास्टिंग काउच हुआ ही नहीं है तो इंडस्ट्री में ये कैसे हो सकता है?" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पापा Ajay Devgn की तरह बॉडी बनाने में जुटा बेटा Yug Devgn, जिम से वायरल हुआ वीडियो
Khesari Lal Yadav ने कास्टिंग काउछ आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
वैसे खेसारी लाल यादव ने सवाल तो बड़ा किया है कि अगर सभी हीरोइन्स अपने दम पर काम कर रही हैं तो फिर कास्टिंग काउच हुआ किसके साथ है? हालांकि खेसारी लाल यादव के इस बयान से भोजपुरी इंडस्ट्री पर लगने वाले आरोप खत्म नहीं हो जाते हैं। कई दफा इंडस्ट्री पर आरोप लगे हैं, जिनका जवाब सिर्फ ये तो नहीं हो सकता है।
