Khesari Lal Yadav Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज उस मुकाम पर पहुंच गए है जहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव हर मामले में अपने कॉम्पिटिटर पवन सिंह को टक्कर देते हैं। उनके गाने को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। अब तो खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी गर्दा उड़ा रहे हैं। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...
खेसारी लाल यादव ने बनाई धांसू बॉडी
भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने गाने के बारे में बताते दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में खेसारी जिम लुक में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने बिल्कुल सलमान खान जैसी बॉडी बना ली है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए खेसारी लाल के सुडौल बॉडी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया भोजपुरी के भाईजान है।' दूसरे यूजर ने लिखा, खेसारी लाल ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहो।'
चर्चा में रहते हैं ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव
बताते चलें कि भोजपुरी के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना नथुनिया 2 हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह दिखाई दे रही हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में काम किया था। इस मूवी के बाद डेजी शाह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद डेजी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
