Kajal Raghwani संग जबरदस्ती Pawan Singh ने किया था किसिंग सीन, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

Kajal Raghwani On Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हाल ही में 'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया था।

Kajal Raghwani On Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। काजल राघवानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं आजकल काजल राघवानी जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। 'भोजपुरी बवाल' में रहते हुए काजल राघवानी ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किये हैं। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी (Kajal Raghwani) बताती नजर आईं कि पवन सिंह ने शूटिंग के दौरान जबरदस्ती उनके साथ किसिंग सीन करवाया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने इससे इंकार किया तो वह गुस्से में सेट छोड़कर ही चले गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल, Kajal Raghwani संग लड़ाई के बाद Amrapali Dubey बोलीं, 'दूसरों पर लांछन लगाने...'

Pawan Singh को लेकर Kajal Raghwani ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    काजल राघवानी (Kajal Raghwani) से जुड़ा ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काजल राघवानी कहती दिखाई दीं, "पवन जी का तुमको पता ही है। वहां पर किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया। उसके बाद जब मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए। मैंने सबका सम्मान किया है, लेकिन कोई भी रिस्पेक्ट के लायक नहीं है।" काजल राघवानी ने अपनी वीडियो में आम्रपाली दुबे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आम्रपाली का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया, ये चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी।" काजल राघवानी ने अपने वीडियो में आगे कहा, "पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं लोग तो ज्यादा अच्छा है। उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है सबको।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pawan Singh के MLC बनने पर Akshara Singh ने दी बधाई, बोलीं 'उन्हें और बड़ा पद...'

      बता दें कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के इन आरोपों पर अभी तक पवन सिंह या आम्रपाली दुबे की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 'भोजपुरी बवाल' में पहले भी आम्रपाली और काजल राघवानी के बीच खींच-तान दिखाई दिया है। दूसरी ओर काजल राघवानी, पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं।

      End of Feed