भोजपुरी

Pawan Singh के MLC बनने पर Akshara Singh ने दी बधाई, बोलीं 'उन्हें और बड़ा पद...'

Akshara Singh on Pawan Singh: हाल ही में एक इवेंट के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के MLC बनने पर उनकी जमकर तारीफ की है।

Image

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने नए-नए प्रोजेक्टस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अक्षरा सिंह को बॉलीवुड की ओर से कई ऑफर आ रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अक्षरा सिंह की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही है। एक समय अक्षरा सिंह का नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा था। दोनों काफी समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे। हालांकि ब्रेकअप होने के बाद दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया। हाल ही में एक इवेंट में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bol Bachchan' के बाद 10 सालों तक काम के तरसती रहीं Archana Puran Singh, किया बड़ा खुलासा)

अक्षरा ने की पवन सिंह की तारीफ

एक इवेंट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पवन सिंह के MLC बनने पर सवाल किया गया था। अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहती हूं और ना ही किसी को नुकसान चाहती हूं। भगवान करें कि वो इससे भी बड़े पर पद को संभालने। वो लगातार अच्छा काम करते रहें।' अक्षरा सिंह की इस दरियादिली को देखकर फैन्स भी एक्ट्रेस की तारीफ की है। कई लोगों को लग रहा है कि अक्षरा सिंह पुरानी चीजें भूलकर अब आगे बढ़ चुकी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

Akshara Singh

Akshara Singh

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया था। इस मूवी अक्षरा सिंह का अक्षय कुमार के साथ एक जबरदस्त डांस था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर अक्षरा सिंह के पास श्रद्धा कपूर की 'ईथा' भी है। इस मूवी में भी अक्षरा को अहम रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article