Ravi Kishan on Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत से सभी को तगड़ा झटका लगा है। संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अब सभी लोग संचिता उगले की मौत पर दुख जता रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने संचिता उगले के निधन पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रवि किशन ने ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है रवि किशन ने क्या कहा...(ये भी पढ़ें-रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने Ravi Kishan की भोजपुरी फिल्म के निर्माताओं को बनाया करोड़पति, जानिए पूरा मामला)
रवि किशन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
रवि किशन ने कही ये बात
टीवी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है। 22 एक्ट्रेस ने 14 जून 2026 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में शोक की लहर है। इस घटना के बाद मेंटल हेल्थ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। संचिता के निधन पर एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने दुख जताया। उन्होंने PTI से बातचीत में कहा कि आजकल युवाओं में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंता की बात है। रवि किशन ने कहा कि जीवन में मुश्किलें और परेशानियां हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन उनसे लड़ने के लिए मानसिक मजबूती जरूरी है। उन्होंने ध्यान, आध्यात्म और प्रार्थना को जीवन में जरूरी बताया और कहा कि ये चीजें इंसान को कठिन समय में संभलने की ताकत देती हैं।
रवि किशन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
संचिता उगले की मौत से लोगों को लगा झटका
भोजपुरी एक्टर औ सांसद रवि किशन ने सुसाइड को सबसे बड़ा पाप बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसके जीवन में दुख या चिंता न हो। अच्छे और बुरे दौर आते रहते हैं, लेकिन हर हाल में जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता उगले अपने घर के कमरे में मृत पाई गईं। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। उस समय वह घर में अकेली थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
