Stree 2 के बाद फिर साथ आए पवन सिंह-राजकुमार राव, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सेट से लीक हुआ वीडियो!!

Pawan Singh and Rajkummar Rao Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में ऐसा धमाल मचाया था कि लोग बस देखते रह गए थे। उनके गाने 'तू आई नहीं' ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को यूपी-बिहार में लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। अब तो पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई, जिसमें पवन सिंह ने 'तू आई नहीं' सॉन्ग गाया था। इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया कि यूट्यूब पर कई दिनों तक ये ट्रेंड करता रहा। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों का चेहरा खिल गया है। अब एक बार फिर से पवन सिंह बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले हैं।

pawan rajku

पवन सिंह ने राजकुमार राव संग लगाए ठुमके

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और राजकुमार राव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने ये अंदाजा लगा दिया है कि पवन और राजकुमार की जोड़ी फिर से गर्दा उड़ाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये क्लिप 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सेट से सामने आया है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस फिल्म के किसी सॉन्ग में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी खुश हो गए हैं।

End of Feed