Pawan Singh से शादी करने वाली थीं Amrapali Dubey !! भोजपुरी बवाल स्टार ने किया बड़ा खुलासा

Amrapali Dubey on Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का पवन सिंह के साथ शादी करने वाला बयान बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं आम्रपाली ने क्या कहा है?

Amrapali Dubey on Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका एक मजेदार बयान है, जो उन्होंने भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह के साथ दिया है। आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने की बात कह दी, जिसके बाद दोनों हंस पड़े। आम्रपाली दुबे का यह बयान बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...')

Amrapali Dubey on Pawan Singh

पवन सिंह से शादी करने वाली थीं आम्रपाली दुबे... (Pic Credit: Instagram)

क्या सच में पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं आम्रपाली दुबे?

शो के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना उनके लिए मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने मजाक में पवन सिंह से कहा कि क्यों न दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की पालते हैं। आम्रपाली दुबे के इस बयान को सुनने के बाद पवन सिंह भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। दोनोंकी यह बातचीत अब खूब वायरल हो रही है।

कौन हैं आम्रपाली दुबे?

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के भवन कॉलेज से पूरी की। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं बल्कि हिंदी टीवी से की थी। उन्होंने टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मायका’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan OTT Release: इस प्लेट पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म, जानिए तारीख)

End of Feed