भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने पल्लू लहरा-लहराकर किया डांस, लता मंगेशकर के गाने पर मटकाई कमरिया

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रानी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती है। इस बीच रानी चटर्जी का एक रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है क्लिप पर..

Rani Chatterjee Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी को यूपी-बिहार के लोग काफी पसंद करते हैं। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस वजह से रानी चटर्जी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। रानी चटर्जी का कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। इस बीच रानी चटर्जी ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। रानी का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें वो देसी लुक में डांस करती दिखाई दे रही हैं। रानी का ये अंदाज देखने लायक है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

rani chatterjee (3)

रानी चटर्जी ने इंटरनेट पर लगाई आग

भोजपुरी जगत की क्वीन रानी चटर्जी ने एक बार फिर से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी पहनकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। क्लिप में रानी चटर्जी का लुक देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। रानी चटर्जी के इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।

End of Feed