Akshara Singh Latest Photoshoot: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आवाज से लोगों के दिलों को जीत रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। आइए नजर डालते हैं अक्षरा के लेटेस्ट फोटोशूट पर...
Pic Credit-Akshara Singh (Instagram)
अक्षरा सिंह ने दिखाया देसी लुक
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो देसी लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फोटोज में अक्षरा सिंह साड़ी में एक से एक पोज दे रही हैं। अक्षरा की मिलियन डॉलर स्माइल पर लोग फिदा हो गए है। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह आप सबसे हसीन हो।' दूसरे ने लिखा, 'जलवा है मैडम आपका।'
चर्चा में बनी रहती हैं अक्षरा सिंह
बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती है। भोजपुरी अदाकारा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। यूपी-बिहार के लोग एक्ट्रेस पर अपनी जान छिड़कते हैं। लोकप्रियता के मामले में अक्षरा सिंह भोजपुरी वर्ल्ड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं। इस शो की वजह से वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई।
