भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने झेला था कास्टिंग काउच? एक्ट्रेस ने बताया सच

Aamrapali Dubey on Casting Couch: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती है। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। आम्रपाली ने कहा कि अगर कोई लड़की से समझौते की डिमांड करता है, तो उसे तुरंत चप्पलों से मारना चाहिए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Aamrapali Dubey on Casting Couch: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे की हर अदा पर लोग फिदा हो जाते हैं। भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे हर मुद्दे पर खुलकर और बेबाकी से अपनी बात रखती है। इस बीच आम्रपाली दुबे ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। आम्रपाली ने कहा कि अगर कोई लड़की से समझौते की डिमांड करता है, तो उसे तुरंत चप्पलों से मारना चाहिए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

aamrapali dubey instagram

Pic Credit-Aamrapali Dubey (instagram)

कास्टिंग काउच को लेकर आम्रपाली दुबे ने कही ये बात

सिद्धार्थ कनन ने आम्रपाली दुबे से पूछा कि भोजपुरी में कास्टिंग काउच होता है, ये कितना सच है? आम्रपाली दुबे ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको बताती हूं, जो इंसान किसी चीज से गुजरता है, वही उसका दर्द ठीक से बता पाता है। मेरी हमेशा से यही दिक्कत रही है कि मैं मुंह पर जवाब दे देती हूं। कोई मुझसे ऐसी बात ही नहीं करता, इसलिए मेरे साथ ऐसा कभी हुआ ही नहीं। मेरे से ऐसी बात करने की कोई हिम्मत ही नहीं कर सकता। क्योंकि उनको पता था कि ये यहीं जूता निकाल के मारेगी।' आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि किसी भी एक्ट्रेस को यही रवैया रखना चाहिए तो उनसे कोई गलत बात नहीं कर पाएगा।

End of Feed