Arshi Khan on Working With Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन सबसे सफल सीजन था। इस सीजन में कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे रही थीं लेकिन एक नाम ऐसा भी था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां हम अर्शी खान (Arshi Khan) की बात कर रहे हैं। हाल ही में अर्शी खान ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे में उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव के साथ काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।
अर्शी खान ने बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' के भोजपुरी रीमेक में काम किया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अर्शी खान ने बताया कि वो इस फिल्म में उनके साथ काम करते समय सहज नहीं थीं। उनके अब तक इसका पछतावा है। खेसारी के साथ काम करना अर्शी खान की बड़ी गलती थी।
अर्शी खान ने आगे बताया कि खेसारी लाल यादव ने उन्हें धोखा दिया था। फिल्म के पोस्टर से उनका चेहरा तक हटा दिया था जबकि वो लीड एक्ट्रेस थीं। अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि उन्हें कम आंका गया।
अर्शी ने कहा, 'मैं अंदर से टूट गई थी। इस तरह के गलत व्यवहार से पीड़ित हूं बोलने के लिए कोई मंच नहीं है।' बताते चलें अर्शी खान को 'बिग बॉस 11' से लोगों के बीच सही पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 14' में भी देखा गया था। अर्शी खान 'इश्क में मरजांवा' सहित कई ओटीटी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
