Vidhya Movie: रिक्शा चलाते हुए वायरल हुई आम्रपाली दुबे की फोटो, विद्या फिल्म से जारी हुआ फर्स्ट लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 12:44 AM IST

Amrapali Dubey movie Vidhya first look: आम्रपाली दुबे फिल्म विद्या में नजर आने वाली हैं। फिल्म से आम्रपाली दुबे का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसमें वह रिक्शा चलाते हुई नजर आ रही है। जानिए कैसी होगी आम्रपाली की फिल्म विद्या की कहानी और देखें फिल्म का फर्स्ट लुक।

Amrapali Dubey Vidya film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में आम्रपाली दुबे रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर भोजपुरी फिल्म ‘विद्या’ से है। फिल्म में आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्म ‘विद्या’ का फर्स्ट लुक आज आउट हुआ है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म की कहानी बेटियों की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, फिल्म के लीड हीरो का खुलासा नहीं हुआ है।

Vidhya-Amrapali-Dubey

Amrapali Dubey

फिल्म विद्या पर आम्रपाली दुबे ने कहा कि फिल्म ‘ आज के दौर के उन बेटियों को समर्पित कहानी पर बेस्ड है, जिनके पेरेंट्स गरीबी में पेट काट कर अपनी बेटी के लिए सपने देखेते हैं। वो बेटियां उनका मान रखते हुए सफलता हासिल कर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। अखबारों में कई फिल्में पढ़ने को मिलती है। कुछ इसी तरह की कहानी पर हमारी फिल्म विद्या बेस्ड होगी। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर किसी के सफलता में उनकी ईमानदार मेहनत और लगन का पूरा योगदान होता है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद कुमार अग्रवाल हैं।

End of Feed