Akshara Singh and Akshay Kumar Pics:भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के जरिए बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में अक्षरा ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मस्त डांस किया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी बीच अक्षरा सिंह की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मजेदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगे अक्षय कुमार, शुरू हुई ताबड़तोड़ कमाई)
अक्षरा-अक्षय ने मचाया धमाल (pic credit-instagram)
अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अक्षय कुमार के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन फोटोज को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा,'मुरादाबाद की यह याद मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। एक समय था जब मैं अक्षय कुमार सर को बड़े पर्दे पर देखकर तालियां बजाती थी, और आज उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। उनकी स्टारडम से पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन मुझे उनकी सादगी और विनम्रता ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनकी मौजूदगी जितनी दमदार है, उनका व्यक्तित्व उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। मैं इस पल के लिए बेहद आभारी हूं। इसे संभव बनाने के लिए अपने परिवार, फैंस और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद।' अक्षरा सिंह का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल में अक्षरा ने उड़ाया गर्दा
अक्षरा सिंह ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ एक स्पेशल डांस ट्रैक 'घिस घिस घिस' में काम किया है। इस धमाकेदार भोजपुरी-हिंदी गाने के साथ उन्होंने अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया है। बताते चलें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
