Akshara Singh Bhojpuri song: छुम छुम पैजनियां बजाती नजर आई अक्षरा सिंह, देवी मां को समर्पित उनका गाना कर रहा है ट्रेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:56 PM IST

यूट्यूब परअक्षरा सिंह का नया गाना ‘छुम छुम बाजे पैजनियां रे’ रिलीज हुआ। गाना रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक हफ्ते के अंदर अंदर इसने 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए है।

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अक्षरा सिंह। टॉप की एक्ट्रेस होने के साथ वे कमाल की डांसर और सिंगर भी हैं। हाल ही में यूट्यूब पर उनका नया गाना ‘छुम छुम बाजे पैजनियां रे’ रिलीज हुआ। गाना रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक हफ्ते के अंदर अंदर इसने 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए है।

Akshara Singh Bhojpuri song: छुम छुम पैजनियां बजाती नजर आई अक्षरा सिंह, देवी मां को समर्पित उनका गाना कर रहा है ट्रेंड

गाने में अक्षरा मराठी साड़ी पहने देवी मां के सामने नाचती गाती नजर आ रही हैं। गाने की बीट्स पर आप भी कमर थिरकाए बगैर मैया की आराधना नहीं कर पाएंगे। अक्षरा ने अपनी कमाल आवाज और अंदाज में दुर्गा मां की भक्ति करते इस नए गाने को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। ‘टी सीरीज’ भोजपुरी के लेबल तहत रिलीज हुए इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा और शिशिर पांडे ने संगीत दिया है।

End of Feed