भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कैमरे के सामने दिखाया बोल्ड अवतार, तस्वीरें देख फैंस बोले-'नजर नहीं हट रही'

Akshara Singh Bold Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। अक्षरा सिंह की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं।

Akshara Singh New Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और हसीन एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इन फोटोज में अक्षरा सिंह ने साड़ी लुक में अपना बोल्ड अवतार दिखाया था। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रही हैं। अदाकार की इन फोटोज पर फैंस अपनी जान छिड़क रहे हैं।

akshara singh new pics

अक्षरा सिंह ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

भोजपुरी से लेकर टीवी तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने कैमरे के सामने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं, फैंस के पसीने छूट गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षरा सिंह ने अपनी किलर अदाओं से सभी को घायल कर दिया हैं। अदाकारा अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस शो में नजर आई थी भोजपुरी की क्वीन

बताते चलें कि अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। इस शो में अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया था। हालांकि फिर भी वो इस शो को अपने नाम नहीं कर पाई। इस शो के बाद अक्षरा सिंह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा हैं।

End of Feed