अमेरिकी रैपर kanye West का ट्विटर अकाउंट हुआ बैन, एक कमेंट करके फंस गए रैपर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:18 AM IST

Kanye West twitter account locked : अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। रैपर ने यहूदी लोगों के विरोध में आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Kanye West twitter account locked : अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (Kanya West) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रैपर का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। अमेरिकी रैपर ने मेटा कंपनी के रूल्स को तोड़ा है। रैपर पर आरोप है कि उन्होंने अपने दोनों अंकाउंट से यहूदी लोगों के विरोध में कमेंट किया है। कान्ये ने पहले इंस्टाग्राम पर रैपर Diddy पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो यहूदियों लोगों से इंस्पायर है। उन्होंने यहूदी लोगों के विरोध में कुछ पोस्ट किए थे जिसे बाद में इंस्टाग्राम से हटा दिया गया था। उसके बाद कान्ये ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्क जुकरबर्ग की फोटो लगाकर आपत्तिजनक कमेंट किया था, इसके बाद दोनों सोशल मीडिया अकाउंट से रैपर के अकाउंट को बैन कर दिया गया है।

kanya west

kanya west (Image :Instagram)

दरअसल कान्ये वेस्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ मैसेज के स्क्रीन शॉर्ट पोस्ट किए थे, जिसे बाद में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था। कान्ये ने ये मैसेज रैपर डिडी को भेजे थे। इन मैसेज में यहूदियों के लेकर कान्ये ने कमेंट किया था। इसके बाद कान्ये ने ट्विटर पर यहूदी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किया था और फिर ट्विटर ने उनके हैंडल को लॉक कर दिया गया।

End of Feed