Allu Arjun Look for Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड़ तोड़ डाले और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इसके बाद से ही दर्शकों को पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार है क्योंकि वो आगे की कहानी देखने के लिए बेचैन हैं। फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कमर कस ली है और लगातार मेहनत कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के लिए अपना वजन भी बढ़ा रहे हैं ताकि वो रोल में एकदम फिट नजर आएं।
Pushpa 2 के लिए वजन बढ़ा रहे हैं Allu Arjun, गलती से लीक हुआ लुक
बीते दिन अल्लू अर्जुन निर्माता दिल राजू द्वारा आयोजित एक पार्टी में गए थे, जहां से सामने आए वीडियो की वजह से उनका पुष्पा 2 लुक लीक हो गया है। वीडियो में अल्लू अर्जुन काफी मोटो नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 की कहानी में उनके किरदार की उम्र बढ़ेगी, जिस कारण अल्लू अर्जुन अपना वजन बढ़ा रहे हैं। आप पुष्पा 2 से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक नीचे देख सकते हैं:
निर्माता दिल राजू की पोती को अल्लू अर्जुन ने दिया आशीर्वाद
कलाकार अल्लू अर्जुन निर्माता दिल राजू की पोता का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। अल्लू अर्जुन ने दिल राजू के परिवार से मुलाकार की और उनकी पोती को आशीर्वाद दिया। दिल राजू की पोती अल्लू अर्जुन से गर्मजोशी से मिली क्योंकि वो भी उनकी फैन है। वायरल हो रहे वीडियो में अल्लू अर्जुन दिल राजू की पोती पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन के लुक की बात करें तो वो बढ़े हुए वजन के साथ-साथ बड़ी-बड़ी दाढ़ी मूछों में भी नजर आए। वैसे आपको फिल्म पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
