आलिया भट्ट से कटरीना तक, ये हैं साल 2022 में बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस

Bollywood Top Actress 2022: साल 2022 बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल कई महिला प्रधान फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आलिया भट्ट से लेकर तब्बू तक की फिल्में सुपर हिट रहीं। इनमें कई फिल्में तो अवॉर्ड की दौड़ में भी शामिल होंगी। इस दौड़ में सबसे आगे रही आलिया भट्ट, जिनकी प्रोफेशनल के साथ ही प्राइवेट दोनों की लाइफ काफी अच्छी रहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए बेहद खास रहा साल 2022
  • किराया और रकुल प्रीत की आईं सबसे ज्यादा फिल्में
  • तब्बू की दोनों फिल्में रहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

Bollywood Best Actress: साल 2022 बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए बेहद अच्छा रहा। दमदार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सीनियर एक्ट्रेस से लेकर नई कलाकार तक शामिल हैं। इनकी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। ऐसे में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के नाम और उनकी सफलता से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने खूब कामयाबी हासिल की है। फिल्म में आलिया की अलग ही एक्टिंग देखने को मिली, जिसकी जमकर सराहना हुई। इसके बाद आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी सफल रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। यह इस साल की टॉप फिल्मों में से एक है। 29 साल की आलिया के निजी जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस ने 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी की। नवंबर में यह मां भी बनीं।

Bollywood Top Actress 2022

आलिया और तब्बू रहीं सेक्सेस की रेस में सबसे आगे

सीनियर एक्ट्रेस तब्बू के लिए साल बेहतरीन रहा। इनकी फिल्म भूल भुलैया-2 रिलीज हुई। इसमें तब्बू ने मंजुलिका का किरदार निभाया है। फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। तब्बू की दूसरी फिल्म ‘दृश्यम-2’ आई। यह फिल्म भी सुपरहिट रही।

End of Feed