Adipurush को लेकर भड़के सियासी दलः बोले- भाषा ‘टपोरी’, संवाद ‘सड़क छाप’ और हनुमान दिखा दिए गए ‘एंग्री बर्ड’ जैसे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 03:30 PM IST

Adipurush Controversy: प्रभास स्टारर इस फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई ने ‘विवादित’ दृश्यों और संवादों की पुन: समीक्षा किए जाने तक ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सहित और सियासी दलों ने भी ओम राउत की फिल्म में भगवान हनुमान की प्रस्तुति से लोगों की भावनाएं कथित तौर पर आहत करने को लेकर आलोचना की है।

Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष को भले ही बॉक्स ऑफिस पर जबदस्त ओपनिंग मिली हो, मगर इसे बड़े स्तर पर आलोचना का सामना भी करना पड़ा। हिंदू संगठनों के बाद सियासी दलों ने इस फिल्मों को लेकर अपना आपत्ति जताई है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने फिल्म की भाषा को ‘टपोरी’ वाली करार दिया। उन्होंने कहा कि यह लोगों की भावनाओं को आहत करती है।

adipurush movie

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वह बोलीं, ‘‘भगवान हनुमान भद्रता और गंभीरता के प्रतीक हैं। 1987 में जब रामानंद सागर ने रामायण धारावाहिक का निर्माण किया था तब के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि ‘रामायण’ करोड़ों दर्शकों के दिलों और दिमाग को प्रज्जवलित करती है। यह भारत की महान संस्कृति, परंपरा और नैतिकता को प्रसारित करती है। रामायण के लेखक रामानंद सागर थे, जिन्होंने टपोरी भाषा से करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत नहीं किया, बल्कि समाज के दिल और दिमाग में सियाराम की मधुर, सौम्य और ओजस्वी छवि स्थापित की।’’

End of Feed