एंटरटेनमेंट

Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani का नया पोस्टर जारीः बोले रणवीर- आने वाला है प्यार का सीजन, जानें- कब आएगा टीजर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 01:24 PM IST

Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Date: सिंह और जौहर ने जैसे ही इस पोस्टर को साझा किया, वैसे ही लोग सोशल कमेंट्स करने लगे और बोले कि वे इस सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का नया पोस्टर सोमवार (19 जून, 2023) को जारी किया गया, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लाल कपड़ों में देखा जा सकता है और वे दोनों इस दौरान मुस्कुरा रहे थे। मूवी में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, "हम प्यार के सीजन में एंट्री करने जा रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल (20 जून, 2023 को) आएगा! बायो में जाकर लिंक क्लिक करें और अभी अपना रिमाइंडर सेट कर लें! करण जौहर की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।"

इस बीच, जौहर ने भी नया पोस्टर शेयर किया और लिखा- यह प्यार के नए दौर की शुरुआत है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल आएगा। आप लोग अपना रिमाइंडर लगा लें। सिंह और जौहर ने जैसे ही इस पोस्टर को साझा किया, वैसे ही लोग सोशल कमेंट्स करने लगे और बोले कि वे इस सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

ranveer alia new poster

ranveer alia new poster

वैसे, इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। फिल्म के मेकर्स ने इससे पहले करण जौहर के 51वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिवील किया था और पिछले साल उनके बर्थडे पर करण ने यह ऐलान किया था कि उनके डायरेक्शन में बनने वाली नई फिल्म एक्शन मूवी होगी, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2023 में शुरू होगी। हालांकि, उस घोषित किए गए प्रोजेक्ट पर कोई नया अपडेट नहीं आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article