Add Missing Name in Voter List: Voter Card तो है, लेकिन लिस्ट से नाम कट गया है... जानिए अब क्या करें

How to Add Name in Voter List: आपके पास वोटर कार्ड तो है, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। यह बिल्कुल वैसे ही है, जैसे बारात तो है, लेकिन दूल्हा गायब। वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो आप वोटर कार्ड होने के बावजूद भी मतदान नहीं कर पाएंगे। यहां हम बता रहे हैं, कैसे अपना नाम दर्ज करवाएं -

Process of Adding Name in Voter List: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) की घोषणा आज यानी शनिवार 16 मार्च को होगी। इसके साथ ही देशभर में चुनावी गहमागहमी भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, राजनीतिक दल तो पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन क्या आपने तैयारी की? जी हां, तैयारी तो आपको भी करनी है। आप इस देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि आपके ही वोट से तो सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। प्रत्याशी आपके घर तक आएंगे और हाथ जोड़कर वोट मांगेंगे। आप भी अपना मन बना रहे होंगे कि इस बार फलां व्यक्ति को वोट देकर सांसद बना देंगे। लेकिन उससे पहले वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम तो चैक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आपके पास वोटर कार्ड (Voter ID Card) तो है, लेकिन लिस्ट से नाम कट गया हो। अगर ऐसा हो भी गया है तो चिंता की कोई बात नहीं, हम आपको इसका उपाय बता रहे हैं(Tips to Add name in Voter List) -

Voter List name Add

जानिए वोटर लिस्ट में फिर से कैसे नाम जोड़ें

यह बात तो तय है कि अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो फिर आप वोटर कार्ड होने के बावजूद भी मतदान (Voting) नहीं कर सकते। क्योंकि वोटर कार्ड होने का मतलब सिर्फ ये है कि आप मतदान करने के लिए एलिजेबल यानी पात्र हैं। जबकि वोटर लिस्ट में नाम होने का मतलब यह है कि आप उस क्षेत्र के मतदाता हैं। चलिए जानते हैं कैसे वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

End of Feed