योगी ने रक्सौल से विपक्ष पर बोला हमला; बोले- ये लालटेन नहीं, डकैती डालने का सर्टिफिकेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन को धोखेबाज करार देते हुए कहा कि पहले चरण की वोटिंग में बिहार की जनता ने NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान कर स्पष्ट संदेश दे दिया है। करीब 25 मिनट के अपने भाषण में योगी विपक्ष पर हमलावर रहे और यूपी से तुलना कर बिहार में विकास और कानून व्यवस्था की बात कही।

Yogi Raxaul Rally: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में बिहार की महिलाओं ने बड़ी संख्या में NDA के पक्ष में मतदान किया है और जनता 'जंगलराज की वापसी' नहीं चाहती।

yogi rally raxaul bihar

जनसभा में बोलते योगी आदित्यनाथ (स्क्रीनग्रैब: PTI)

रोजगार, भ्रष्टाचार और जंगलराज का मुद्दा उठाया

योगी ने रैली में युवाओं से अपील की कि वे चुनाव में अफवाहों या बहकावे से दूर रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जिन दलों ने सालों शासन किया, वे अब रोजगार की बात कर रहे हैं, जबकि अतीत में जनता की जमीन, राशन और संसाधन तक में घपले हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 साल में विकास की दिशा पकड़ ली और बिहार में अब सुशासन की सरकार दिखाई देती है। योगी ने बीते दिनों का हवाला देते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार हिंसा, अपहरण और नरसंहार की खबरों के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने याद दिलाया कि उस दौर में डॉक्टरों, इंजीनियरों और कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता था। योगी ने यह भी कहा कि "ये लोग फिर से लालटेन लेकर आए हैं। ये लालटेन नहीं, डकैती डालने का सर्टिफिकेट था। ये वही लोग हैं जिन लोगों ने लालटेन की धुंधली लाइट में जातीय संघर्ष कराया था।"

End of Feed