सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक ब्रह्मभोज नहीं करेंगे, मृतक दुलार चंद यादव के पोते का ऐलान, प्रशासन पर लगाया आरोप

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए दुलार यादव के पोते ने आरोप लगाया, हमारी मांग है कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मेरे दादा की हत्या उनके विरोधियों ने प्रशासन की मदद से की थी।

Dular Chand Yadav Murder Case: जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर भी परिवार संतुष्ट नहीं है। अनंत की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद रविवार को मृतक दुलार चंद के पोते ने कहा कि जब तक सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके मौत की सजा नहीं मिल जाती, तब तक ब्रह्मभोज नहीं किया जाएगा। मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार और स्थानीय बाहुबली अनंत सिंह को चार अन्य लोगों के साथ एक प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद यादव के पोते की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। यादव कई आपराधिक मामलों में नामजद थे।

Dular chand yadav

दुलार चंद यादव हत्याकांड (Photo: पीटीआई-सोशल मीडिया)

हम 'ब्रह्मभोज' नहीं करेंगे...

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए दुलार यादव के पोते ने आरोप लगाया, हमारी मांग है कि मेरे दादा की हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जाए। मेरे दादा की हत्या उनके विरोधियों ने प्रशासन की मदद से की थी। उन्होंने यह भी कहा, जब तक सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता और उन्हें मौत की सजा नहीं मिल जाती, हम 'ब्रह्मभोज' नहीं करेंगे, जो किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

End of Feed