इलेक्शन

झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? बोले गिरीश चोडणकर- सभी 81 सीटों के लिए तैयारी कर रही है CONG

कांग्रेस ने उम्मीदवारों को फाइनल करने के लिए तीन सदस्यी स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को कहा कि पार्टी फिलहाल झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीट के लिए अपनी तैयारी कर रही है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम के दौरान

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में सभी सीटों पर कांग्रेस की तैयारी
  • जेएमएम के साथ गठबंधन में है कांग्रेस
  • सत्ता में भी कांग्रेस है जेएमएम के साथ

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन इस समय चारों ओर से घिरे हैं, कभी खास रहे नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, ईडी की केस चल ही रहा है, अब कांग्रेस ने ऐसी बात कह दी है, जिससे भाजपा खुश होगी तो हेमंत सोरेन दुखी। कांग्रेस ने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। कांग्रेस इस समय जेएमएम के साथ है और सत्ता में भी है।

कांग्रेस ने सभी सीटों के लिए मांगे आवेदन

कांग्रेस की तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को कहा कि पार्टी फिलहाल झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीट के लिए अपनी तैयारी कर रही है। गिरीश चोडणकर की अध्यक्षता वाली कमेटी इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के वास्ते शनिवार को राजधानी रांची पहुंची। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे सभी लोगों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। चोडणकर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- ‘‘हमें उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 50 से 100 आवेदन मिल रहे हैं। वर्तमान में, पार्टी राज्य में सभी 81 सीट के लिए अपनी तैयारी कर रही है।’’

किस आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना और पार्टी के प्रति निष्ठा, दो मुख्य कारक होंगे। उन्होंने कहा- ‘‘लोग कांग्रेस को एक मजबूत ताकत के रूप में देख रहे हैं, जो भाजपा को रोक सकती है। इसलिए, उम्मीदवार की जीत की संभावना एक बड़ा कारक होगी। साथ ही, पार्टी के प्रति निष्ठा को भी ध्यान में रखा जाएगा।’’

करेंगे उम्मीदवारों पर चर्चा

चोडणकर ने कहा कि यह उनकी पहली यात्रा है। चोडणकर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को और जिला अध्यक्ष, निगमों एवं आयोगों के प्रमुखों के साथ यहां रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा हुई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article