क्यों सुर्खियों में है बनासकांठा? गुजरात की एकमात्र सीट, जहां महिला vs महिला का मुकाबला; समझें समीकरण और इतिहास

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 06:42 PM IST

Lok Sabha Election 2024: गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में है। इस सीट पर होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने रेखा चौधरी तो कांग्रेस ने इस सीट से गेनीबेन ठाकोर को उतारा है। आपको इस सीट का इतिहास बताते हैं।

Hot Seat: बनासकांठा लोकसभा सीट पर पिछले 11 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। बनासकांठा गुजरात का एकमात्र ऐसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ने ही महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस सीट से पहले सांसद कांग्रेस के अकबरभाई चावड़ा थे। उसके बाद से अब तक यहां भाजपा ने कुल 6 बार चुनाव जीता है। आपको इस बार का चुनावी समीकरण और यहां का इतिहास जानना चाहिए।

Banaskantha Lok Sabha Election Hot Seat

गुजरात की इस सीट पर दिलचस्प है मुकाबला।

गेनीबेन ठाकोर vs रेखा चौधरी का मुकाबला

इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की दो बार की विधायक गेनीबेन ठाकोर का मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार एवं इंजीनियरिंग प्रोफेसर रेखा चौधरी से है। कांग्रेस की ठाकोर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के तत्कालीन मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर चौधरी और 2022 में भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर को हराया था।

End of Feed